Connect with us

वाराणसी

कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बीएसएफ जवान सहित तीन की मौत, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतियोगात्मक परीक्षा के लिए वाराणसी जा रहे थे कार सवार

वाराणसी। जनपद के कछवा रोड स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार को चलती कार में एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बीएसएफ जवान सहित कार में चार लोग सवार थे, जो प्रयागराज से वाराणसी को एक प्रतियोगात्मक परीक्षा के लिए जा रहे थे। कछवा रोड स्थित ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर बगल की सर्विस रोड पर चली गई। वहीं ट्रक मौका देखकर वाराणसी की तरफ भाग निकला।

इस घटना में कार चालक मोहम्मद अफजल (24 वर्ष) निवासी अंदावा झूसी (प्रयागराज) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं कार चालक काफी देर तक मृत अवस्था में सर्विस रोड पर ही पड़ा रहा। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अरबाज, (26 वर्ष) और बीएसएफ के जवान अमन यादव(23 वर्ष) निवासी देवकली, प्रयागराज की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल विनय कुमार (27 वर्ष) का अब भी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Advertisement

इधर इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को दी गई, घर में कोहराम मच गया। मृतकों में अमन यादव बीएसएफ का जवान बताया गया, जो छुट्टी के दौरान कुछ दिन पहले ही घर आया था। बताया गया कि चारों युवक प्रयागराज से वाराणसी के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page