Connect with us

वाराणसी

किशोरियों ने समर कैंप में सीखे आत्मनिर्भरता के गुण

Published

on

Loading...
Loading...

नागेपुर में समर कैंप का भव्य समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बेटियों ने की मन की बात

मिर्जामुराद (वाराणसी)। किशोरी लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक माह से चल रहे समर कार्यक्रम का शनिवार को आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। ग्रामीण किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आशा ट्रस्ट व लोक समिति संस्था के तत्वावधान में 15 मई से किशोरी समर कैंप की शुरुआत की गई थी। समर कैंप में नागेपुर गांव और आसपास के लगभग बीस गांवों की 60 किशोरी लड़कियों ने भाग लिया।

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि लड़कियों के स्वावलंबन के लिए ब्यूटीशियन, कंप्यूटर, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, फैशन डिजाइनिंग, अचार, मुरब्बा के अलावा लड़कियों को स्कूटी चलाना भी सिखाया गया। इसके साथ ही, किशोरियों को समर कैंप के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता जनजागरूकता रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार एवं व्यवहारिकता से जोड़ने की पहल की गई।

Advertisement

समर कैंप के समापन कार्यक्रम में लड़कियों ने कैंप में सीखे हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। ‘मुझे क्या बेचेगा रुपैया’ जैसे गीतों पर डांस प्रस्तुति के जरिए किशोरियों ने दहेज प्रथा पर कुठाराघात किया। वहीं दूसरी ओर ‘दंगल’ फिल्म के गीतों पर डांस प्रस्तुति से महिला के सशक्त रूप को भी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर और आराजी लाइन प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार ने सभी लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। समर कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनी ने किया, स्वागत अम्बिका ने और धन्यवाद ज्ञापन अनीता ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सोनी, आशा, मनीषा, मधुबाला, पूनम, प्रदीप, नेहा केशरी, रोमा, प्रिया वर्मा, अम्बिका, शमा बानो, विद्या, श्यामसुंदर, सुनील, प्रेमा, आशा, रामबचन, मंजिता, ज्योति, राधिका, विनोद, आशीष, आलोक, मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page