Connect with us

वाराणसी

एकतरफा प्यार बना जुनून, किशोरी के इनकार पर प्रेमी ने खाया जहर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह प्यार में पागल प्रेमी एक किशोरी से एकतरफा प्यार कर बैठा। पागल प्रेमी शनिवार को प्रेमिका के घर पहुंचकर प्यार का इज़हार करते हुए शादी करने की ज़िद पर अड़ गया। प्रेमी की यह बात सुनकर प्रेमिका आगबबूला हो गई और शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका से बात मनवाने के लिए पीआरबी 112 को मौके पर बुला लिया गया।

पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने डांटकर मौके से भगा दिया। इससे क्षुब्ध होकर प्रेमी ने अपनी जान देने के लिए ज़हर का सेवन कर लिया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से इलाज हेतु प्रेमी को जक्खिनी स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

Loading...

युवक के एकतरफा प्यार से परेशान किशोरी शनिवार की सुबह परिजनों सहित मिर्जामुराद थाने पहुंची और लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि यह युवक रास्ते में आए दिन हमें छेड़ता रहता है, जिससे हमारे परिजन परेशान हैं। इधर, मिर्जामुराद पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page