Connect with us

बड़ी खबरें

विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री सहित 240 यात्रियों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

विमान में सवार यात्री ने गड़बड़ी का वीडियो बनाया था

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) के लिए दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरा था और टेकऑफ के लगभग पांच मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे, यह एक आवासीय क्षेत्र में क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे, साथ ही 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी थे।


प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है। विमान टेकऑफ के तुरंत बाद नीचे गोता लगाकर गिरा और धमाके के साथ क्रैश हुआ। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। विमान जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

Advertisement

हादसे की खबर मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड वाहन और आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) मौके पर पहुंचे। युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया और वे स्वयं गुजरात रवाना हुए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, इस हादसे में किसी का भी बचना मुश्किल है।

विमान में सवार यात्री ने गड़बड़ी का वीडियो बनाया था
एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में सवार एक यात्री आकाश वत्स ने कहा- “मैंने इसी विमान में 2 घंटे पहले यात्रा करने के दौरान कुछ गड़बड़ियां देखी थीं। सीट का टच स्क्रीन नहीं चल रहा था, बटन खराब थे और एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। मैं यह वीडियो एअर इंडिया को भेजना चाहता था। मैं और ज्यादा जानकारी देना चाहता था। कृपया मुझसे संपर्क करें।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page