Connect with us

बड़ी खबरें

विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, एकमात्र जीवित बचे यात्री से मिले प्रधानमंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

टाटा समूह देगा मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद गुरुवार को एक भीषण विमान हादसे का गवाह बना, जब एयर इंडिया का लंदन जाने वाला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे और सिविल अस्पताल जाकर घायल यात्रियों से मुलाकात की।

विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट की बाउंड्री तक पार नहीं कर सका। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, प्लेन का टेल रनवे से टकरा गया, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया और यह एयरपोर्ट से सटे बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से जा टकराया।

Advertisement

विमान में थे 242 यात्री और 12 क्रू सदस्य

विमान में कुल 254 लोग सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बीजे मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. मीनाक्षी परीख और कार्गो मोटर्स के प्रमुख नंदा समेत कई नामी हस्तियां शामिल थीं। घटना में 20 ट्रेनी डॉक्टरों के मारे जाने की आशंका भी जताई गई है।

एकमात्र जीवित यात्री की पहचान

Advertisement

पीएम मोदी ने अस्पताल में उस एकमात्र यात्री विश्वास कुमार से मुलाकात की, जो सीट समेत विमान से बाहर निकल जाने के चलते बच पाए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी अहमदाबाद पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। वहीं, एयर इंडिया के स्वामित्व वाले टाटा समूह ने इस हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


देश और विदेश से शोक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई नेताओं ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर चिंता जताई और ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गहरी संवेदना प्रकट की।

Advertisement

हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, प्रारंभिक जांच में इंजन फेलियर और संरचनात्मक गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page