Connect with us

चन्दौली

हमीदुल्लाह अंसारी और ओ. एन. राय की स्मृति में बेबी फुटबॉल लीग का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। इस्लामपुर स्थित मदरसा इस्लामिया के मैदान में स्वर्गीय हमीदुल्लाह अंसारी एवं स्वर्गीय ओ. एन. राय स्मृति बेबी फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। इस लीग में बच्चों की छह टीमें भाग ले रही हैं और उनकी उम्र 6 से 15 वर्ष के बीच है।

लीग का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव ने कहा कि इस्लामपुर एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जिसने कई बहुत अच्छे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है। इधर कई वर्षों से फुटबॉल प्रभावित हो रहा था, लेकिन पुनः अब वह इस गौरव को प्राप्त कर रहा है।

आज का उद्घाटन मैच ब्लू मैक्स और पिंक फ्लावर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने भरसक कोशिश की गोल करने की, लेकिन अंततः मैच गोल रहित समाप्त हुआ।

इस अवसर पर सफीर अहमद, अली अफजल हुसैन, सुशील सिंह, संजय राय, तनवीर अहमद, महेंद्र कुमार, कुमार नंद जी, रवि जी, रिजवान, परवेज अहमद, तस्लीम, शोएब अहमद, शरीक, मुस्तफा अंसारी, आनंद कुमार उपस्थित थे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ब्लू मैक्स के रेहान को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में जीशान अंसारी थे।



Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page