Connect with us

सोनभद्र

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में वांछित गिरफ्तार

Published

on

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र की एक निवासी पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया कि बीती 7 जून को रात करीब 1:30 बजे गोविंद पुत्र राजबली हरिजन, निवासी गिरिया, थाना रामपुर बरकोनिया, ने उसकी 13 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस संबंध में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

इसी क्रम में, मंगलवार को पुलिस ने उपरोक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविंद पुत्र राजबली हरिजन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद ने बताया कि 7 जून 2025 की रात करीब 1:30 बजे वह अपनी चाची की बहन की 13 वर्षीय बेटी, जो उसकी चाची के घर रहती है, से खाना मांगने के बहाने उसके पास गया।

उसने उसका हाथ पकड़कर और एक हाथ से उसका मुंह दबाकर उसे आंगन से होते हुए घर के पीछे उड़द के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि, उसकी चाची की आवाज सुनकर वह वहां से भाग गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्‍यक्ष कमल नयन दूबे, उपनिरीक्षक सुक्खु राम यादव, हेड कांस्टेबल विक्रम प्रताप सिंह और संजय प्रताप सिंह शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page