Connect with us

सोनभद्र

उपधी तरावां में शहीद स्मारक का भूमि पूजन, काव्य संध्या में गूंजे देशभक्ति के स्वर

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र (जयदेश)। उपधी तरावां स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मंगलवार शाम भूमि पूजन, काव्य संध्या और अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन का नेतृत्व सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’ और पुष्पा देवी ‘स्वदेश प्रेम’ ने किया। भूमि पूजन वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने किया, जबकि कार्यक्रम में डॉ. धर्मवीर तिवारी, श्याम सुंदर देव पांडेय और अभिलाष देव पांडेय मुख्य अतिथि रहे।

विशिष्ट अतिथियों में कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र और कांग्रेस शहर अध्यक्ष फरीद अहमद शामिल रहे।समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वाणी वंदना और दीपदान से हुई।

मंच से रानी लक्ष्मीबाई, अशफाक उल्ला खां और छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा जल्द स्थापित किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों व कवियों का अंगवस्त्र और लेखनी पुस्तिका देकर सम्मान किया गया।

काव्य संध्या में प्रदुम्न कुमार त्रिपाठी, सुधाकर स्वदेश प्रेम, धर्मेश चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, अजय शेखर, रामनाथ शिवेन्द्र, डॉ. रचना तिवारी, अब्दुल हई, अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित अनेक कवियों ने ओज, श्रृंगार और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर वातावरण को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुनीर बख्श आलम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। समापन पर रोहित, अमरेश देव पांडेय, राजन, ऋषभ त्रिपाठी, ठाकुर कुशवाहा, अमित सिंह एड. सहित कई साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। सफल संचालन अशोक तिवारी ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page