Connect with us

वाराणसी

अंत्येष्टि के बाद युवक की जेब से रुपये चोरी, दो जेबकट रंगेहाथ पकड़ाये

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि के बाद सिंधिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान जेबकतरे दो युवकों ने 4500 रुपये पार कर दिए। लेकिन सतर्क लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अहिरावीर, जगदीशपुर निवासी विनोद कुमार सिंह रविवार को अपने ससुर की मां की अंत्येष्टि के लिए मणिकर्णिका घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के पश्चात वे सिंधिया घाट पर गंगा स्नान के लिए गए। स्नान से पूर्व जब वे अपने कपड़े उतार रहे थे, तभी उनकी जेब से 4500 रुपये गायब कर दिए गए। जैसे ही उन्हें चोरी का अहसास हुआ, उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से मौके से भाग रहे दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों युवकों—लवकुश वर्मा एवं नंदबिहारी वर्मा—को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। वहीं, घाट पर मौजूद लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page