Connect with us

मिर्ज़ापुर

पाल्क संस्था के निःशुल्क समर कैम्प की नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। गणेशगंज में पाल्क संस्था द्वारा बेटियों के लिए आयोजित निःशुल्क समर कैम्प की नृत्य कार्यशाला का समापन शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस कार्यशाला में मिर्जापुर के प्रसिद्ध नृत्य प्रशिक्षक हर्षित सेठ और राज द्वारा बालिकाओं को नृत्य की बारीकियां सिखाई गईं।

समापन समारोह में प्रतिभागी बालिकाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से श्रेयांशी ने पहला, आयशा और कशिश ने दूसरा, सोनम और अवंतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Loading...

वहीं सीनियर वर्ग में चाहत को पहला, पूर्वी को दूसरा और आस्था व आरुषि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजन की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, इसके बाद सभी अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से काजल गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, अनिल मौर्य, प्रवीण मौर्य और आर्य मोदनवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नैना साहू और नैन्सी साहू ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page