Connect with us

गाजीपुर

राजेश जायसवाल के 52वें जन्मदिवस पर 5100 पौधे लगाने का संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

टंडेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मनिहारी (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री श्री टंडा वीर बाबा “टंडेश्वर महादेव” मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल के 52वें जन्मदिवस को पर्यावरण समर्पित भाव से मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं बाबा के भक्तों ने एकजुट होकर इस वर्ष 5100 पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मनिहारी ब्लॉक की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले हंसराजपुर न्यू सुपर मार्केट स्थित विशाखा फैशन मार्ट पर किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी पंचम सिंह ने उपस्थित होकर केक काटा और जन्मदिवस की बधाई दी।

Advertisement

मौके पर मौजूद महाकवि जनार्दन सिंह सर्वोदय ने अपने उद्बोधन में राजेश जायसवाल को जिले का धार्मिक धरोहर निर्माता बताते हुए कहा कि, “टंडा वीर बाबा टंडेश्वर महादेव धाम को उन्होंने पौराणिक स्वरूप से विकसित कर गाजीपुर को एक धार्मिक पहचान दिलाई है।” उन्होंने राजेश जायसवाल को “धार्मिक महानायक” की संज्ञा भी दी।

राजेश जायसवाल ने अपने जन्मदिवस को समाज और पर्यावरण के नाम करते हुए सभी मित्रों, व्यापारियों, और ट्रस्ट के सहयोगियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, “यह केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि प्रकृति और आस्था के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का दिन है।”

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी रामरतन सिंह, रामअवध गुप्ता, प्रमोद दुबे, मो. नौसाद, अजय सिंह ‘गुड्डू’, शिवकुमार निषाद, छोटेलाल जायसवाल, चन्दन जायसवाल, नन्दन जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सतेन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, विजय नारायण सिंह सहित कई व्यापारी बंधु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने अपने-अपने स्तर पर पौधरोपण को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page