Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान

Published

on

Loading...
Loading...

मुआवजे की मांग को लेकर भीमापार पुलिस चौकी तिराहे पर लगा सवा घंटे तक जाम

भीमापार (गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भीमापार पुलिस चौकी के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार, पुत्र विंध्याचल, बुधवार को अपनी बाइक में तेल भरवाने भीमापार स्थित पेट्रोल पंप गया था। तेल भरवाने के बाद लौटते समय सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर जगदीशपुर के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को आगे ले जाकर पुलिस चौकी के पास खड़ा कर फरार हो गया।

Advertisement

गंभीर रूप से घायल विकास को परिजन तत्काल सैदपुर सीएचसी ले गए, जहां से हालत नाजुक देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन जब वापस गांव लौटे तो गुस्से में आकर बुधवार शाम करीब 4 बजे भीमापार पुलिस चौकी तिराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह और सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद तहसीलदार हिमांशु सिंह और सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब सवा घंटे बाद शाम 5:15 बजे जाम समाप्त किया गया।

Advertisement

इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। वह हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मजदूरी करने लगा था। उसकी असमय मौत से मां मुन्नी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page