Connect with us

आजमगढ़

रैसिंहपुर में आग पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता अनिल यादव, प्रशासन से मदद की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के रैसिंहपुर गांव में भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल यादव ने गांव का दौरा किया। बुधवार रात को गांव निवासी श्रीकेश निषाद के घर में लगी आग ने उनकी पूरी गृहस्थी को खाक कर दिया।

अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि पीड़ित बेहद गरीब मजदूरी करने वाला व्यक्ति है, जिसकी रोजमर्रा की जरूरतों का सारा सामान, कपड़े और साइकिल तक जलकर नष्ट हो गई हैं।

Loading...

अब न तो उनके पास कोई रोजगार है और न ही जीवन यापन का साधन।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को तुरंत आपदा राहत, आवास और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को ऐसी आपदाओं में सक्रिय होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।दौरे के दौरान कई स्थानीय लोग भी उनके साथ मौजूद रहे, जिनमें भोला यादव, रामकुमार, केदारनाथ मौर्या और अरविंद आदि शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page