Connect with us

वाराणसी

नाली के पानी पर बवाल, फायरिंग कर गांव में फैलाई दहशत; दो बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नाली के पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में बड़ा रूप ले लिया। विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर नवनीत सिंह उर्फ राजा ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। अब पुलिस ने उसे उसके साथी रोहन सिंह उर्फ किशन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

गांव में उग्र हुआ विवाद, चली गोली
घटना 25 मई की है जब गांव के ही संजय सिंह और रोहन सिंह के बीच नाली का पानी बहाने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो रोहन ने नवनीत को ललकारा, जिसके बाद नवनीत ने .32 बोर की अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी
घटना के बाद जंसा पुलिस हरकत में आई और 26 मई को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को एक बागीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। नवनीत सिंह के पास से एक देशी .32 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुराना विवाद और आपराधिक इतिहास
पुलिस पूछताछ में नवनीत ने स्वीकार किया कि उसका संजय सिंह से पुराना विवाद चल रहा है और वह अक्सर अवैध हथियार लेकर चलता है। नवनीत और उसके साथी रोहन पर पूर्व में भी धोखाधड़ी, मारपीट, हत्या के प्रयास, बलवा और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page