Connect with us

गाजीपुर

कटघरा खादीमान गांव में चरमरायी सफाई व्यवस्था

Published

on

गाजीपुर। जनपद के देवकली ब्लाक के कटघरा खादीमान गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तैनात सफाई कर्मी किरण देवी केवल कुछ घंटे ही गांव में दिखाई देती हैं और आधे-अधूरे काम के बाद चली जाती हैं।

गांव के लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत औपचारिकता बनकर रह गई है।

किरण देवी ने जयदेश संवाददाता से बात करते हुए बताया कि उन्हें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के निर्देशानुसार ही काम करना पड़ता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी हाजिरी का रजिस्टर भी प्रधान के घर रखा गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।

कटघरा खादीमान की करीब 1300 की आबादी वाले इस गांव में सफाई कार्य केवल चुनिंदा जगहों तक सीमित है। मुख्य रास्तों व नालियों में कूड़ा गंदगी फैला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एडीओ पंचायत का भी सफाई कर्मियों पर कोई प्रभाव नहीं दिखता।

Advertisement

मानसून से पहले यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है।

सफाई कर्मियों की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन गांव में वे केवल 2-3 घंटे ही काम करते दिखते हैं।

जयदेश टीम की सक्रियता के बाद कुछ सुधार की उम्मीद है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही इसे बाधित कर सकती है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa