Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को रिंग रोड फेज-2 के पैकेज-2 अंतर्गत संदाहा से चंदौली तक गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल एवं जाल्हूपुर में समेकित विशेष माध्यमिक आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने जानकारी दी कि 25.528 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि गंगा नदी पर बन रहा 1.742 किमी लंबा पुल अभी निर्माणाधीन है। पुल के दाहिनी ओर (आरएचएस) का कैरिजवे मई के अंत तक तथा बायीं ओर (एलएचएस) का कैरिजवे जून 2025 के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है।

पुल पर क्रैश बैरियर, बियरिंग व एक्सपेंशन जॉइंट सहित अन्य तकनीकी कार्य प्रगति पर हैं। वहीं, पहुंच मार्गों का कार्य पूर्ण हो चुका है और मैस्टिक डामर की स्थापना जारी है। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराया जाए, जिससे जनता को सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

इसी क्रम में उन्होंने जाल्हूपुर स्थित समेकित विशेष माध्यमिक आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। सी एंड डी एस संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि मुख्य भवन, छात्रावास व अन्य आवश्यक संरचनाओं का कार्य प्रगति पर है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को डबल शिफ्ट में कराते हुए मैनपावर बढ़ाई जाए, ताकि सभी कार्य तय मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूरे किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page