Connect with us

वाराणसी

मां सरस्वती विद्यालय में 500 बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतिभाशाली छात्रा जान्हवी मौर्या सम्मानित

वाराणसी। चांदपुर स्थित मां सरस्वती विद्यालय में मंगलवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 500 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रीना राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की धर्मपत्नी रहीं। उन्होंने मंच से बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्रा जान्हवी मौर्या को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में वाराणसी जनपद में 16वां और विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जान्हवी को अंगवस्त्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह पटेल ने इस दौरान घोषणा की कि यदि जान्हवी मौर्या बीएससी में प्रवेश लेती हैं, तो उनकी संपूर्ण शिक्षा शुल्क विद्यालय परिवार वहन करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Advertisement

समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा सिंह, युवा कांग्रेस नेत्री श्रद्धा राय, डॉ. रविंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व की एक मिसाल पेश की, साथ ही छात्रों को प्रोत्साहन और सम्मान देने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page