Connect with us

चन्दौली

बकायेदारों पर सख्त विद्युत विभाग, डोर-टू-डोर चलाया अभियान

Published

on

विजिलेंस टीम के साथ हुई बिजली चेकिंग, बदले गये मीटर

चंदौली। विद्युत विभाग, विजिलेंस व पीसीएल की ओर से नगर में संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने लगभग ढाई सौ लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाये। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में डोर-टू-डोर विद्युत जांच कर स्मार्ट मीटर लगाये गये। विद्युत विभाग के इस अभियान से नगर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

बताते चलें कि, शासन द्वारा पुराने मीटरों के स्थान पर घर-घर स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं। गुरुवार की प्रातः अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में विजिलेंस व पीसीएल की टीम ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 250 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाये गये।

Advertisement

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार यादव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे विद्युत बिल का भुगतान समय से करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत बकायेदारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया नहीं चुकाने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति विच्छेद की जायेगी।

इस मौके पर जेई सुनील कुमार, जेई विनोद कुमार, प्रदीप यादव, एसडीओ मिथिलेश बिंद, अमर सिंह पटेल, उपेंद्र पटेल, मनोज विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, अर्जुन कुमार, समारू, रामा, मंजीत, अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, रविकांत, बृजेश, धनंजय आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa