Connect with us

गाजीपुर

एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मरदह ब्लॉक के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल, महेंगवा ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

कक्षा 10वीं में अंकित गुप्ता ने 90.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य यादव ने 90.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. शुभ्रज्योत्सना ने 86% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही और अभिनव गुप्ता (86%) व दिव्यांश सिंह (83.4%) ने क्रमशः चौथा और पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।

तो वहीं, कक्षा 12वीं में विनय जायसवाल ने 88% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशीष पटेल ने 83.8% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और अभिषेक यादव ने 80.8% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान और प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Advertisement

इस अवसर पर सुजीत सर, ललित कुमार, सुनीता सिंह, तथा सुनील चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। क्षेत्र में एस.पी.एस. स्कूल की सफलता की व्यापक चर्चा हो रही है, और स्कूल ने एक बार फिर अपने शैक्षणिक स्तर को सिद्ध कर दिखाया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page