Connect with us

चन्दौली

रामगढ़ में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल, भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। ग्राम सभा रामगढ़ में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता समित सिंह के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह चिकित्सालय आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत किया गया है।

रामगढ़ स्थित यह आयुर्वेदिक चिकित्सालय वर्ष 1970 से अब तक किराए के मकान में संचालित हो रहा था। हाल ही में किराया न मिलने के कारण इसे पंचायत भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। भवन निर्माण पूर्ण होने तक चिकित्सालय पंचायत भवन में ही संचालित किया जाएगा।

प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद यह परियोजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने आयुष मंत्रालय के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के प्रति आभार व्यक्त किया। यह परियोजना उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा पूर्ण कराई जाएगी।

गांव निवासी फौजी अरुण यादव ने कहा कि इस चिकित्सालय के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोग अंग्रेजी दवाओं से ऊब चुके हैं, जबकि आयुर्वेदिक दवाओं से उन्हें काफी राहत मिली है।

Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता समित सिंह ने कहा कि इस चिकित्सालय से मुहम्मदपुर, ड्यौड़ा, रइयाँ, बैराठ, गजेंद्रपुर, नादी, नैढ़ी, सढ़ान आदि गाँवों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पीयूष सिंह, राजेश सिंह, अरुण यादव, प्रभावती देवी, अर्पित पांडेय, ऋषिकेश यादव, चंदन यादव, विनय सिंह, रामकृपाल सिंह, उमेश कुशवाहा फौजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page