Connect with us

सोनभद्र

मुख्य मार्ग पर लटका बिजली का पोल, कभी भी हो सकती है दुर्घटना

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिंडारी के मुख्य मार्ग पर स्थित 11 हजार वोल्ट का एलटी तार पोल झुककर एक्सटेंशन तार के सहारे खतरनाक रूप से लटका हुआ है। बरसात या आंधी-तूफान की स्थिति में इसके गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय ग्रामीणों – पूर्व प्रधान धीरेन्द्र जायसवाल, सुमित्रा देवी, अशोक, अनार्मती, सुरेन्द्र, महावीर आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व लाइनमैन को इस खतरे से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सड़क किनारे स्थित यह हाई वोल्टेज पोल बच्चों के खेलने के क्षेत्र के पास है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। यदि पोल गिरता है, तो न केवल जानमाल की हानि हो सकती है, बल्कि आस-पास के गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।

इस संबंध में जब जयदेश संवाददाता ने एसडीओ शिवम गुप्ता से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, “दिखवाता हूं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page