Connect with us

मिर्ज़ापुर

छुट्टा पशु पकड़ने गई पालिका टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नगर पालिका की टीम मुकेरी बाजार और सुंदरघाट इलाके में पहुंची थी। इस दौरान पशु पालकों ने विरोध करते हुए टीम के साथ गाली गलौज और मारपीट की। मुकेरी बाजार पार्क के पास पकड़े गए दो पशुओं को जबरन छुड़ा लिया गया और कर्मचारियों को धक्का मुक्की कर घायल कर दिया गया।

पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इसके बाद सुंदरघाट क्षेत्र में भी कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और एक कर्मचारी का मोबाइल भी छीन लिया गया।

Loading...

इस हमले में दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी की मांग की है।

घटना की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को दी गई, जिनके निर्देश पर पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page