Connect with us

गाजीपुर

खड़े ट्रक से टकरायी ट्रेलर, सहचालक की मौत, चालक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के 301वें किलोमीटर पर मरदह थाना क्षेत्र के सेवठा गांव के पास एक बालू लदी ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रेलर में सवार सहचालक सचिन यादव (निवासी: ग्राम अहिरौली, जनपद गोरखपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दुर्घटना ट्रेलर चालक को झपकी आने के कारण हुई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page