Connect with us

गाजीपुर

बूढ़ेनाथ धाम में सेना की विजय के लिए हुआ महायज्ञ

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। नगर के ऐतिहासिक बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सैदपुर इकाई के तत्वावधान में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय तथा भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करने हेतु एक दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित सुनील मिश्रा द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा और सेना की विजय के संकल्प के साथ हवन से की गई। हवन के दौरान सभी देवताओं का आवाहन कर पूर्णाहुति दी गई।

इस अवसर पर विहिप के नगर अध्यक्ष ब्रजेश सेठ ने कहा कि “सनातन परंपरा में यज्ञ व धार्मिक अनुष्ठान संकट की घड़ी में आत्मबल बढ़ाने का माध्यम रहे हैं। आज जब हमारी सेना सीमा पर दुश्मन से लोहा ले रही है, हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह हमारे जवानों को शक्ति और संबल प्रदान करें।”

Advertisement

यज्ञ में आरएसएस के नगर सहसंघ चालक डॉ. के. जी. मिश्रा, विहिप महामंत्री अमित चौरसिया, राजेश चौरसिया, चन्दन शर्मा, दिलीप सोनकर, रत्नेश जायसवाल, रमेश चौरसिया सहित नगर की अनेक महिलाएं व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महायज्ञ के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला और उपस्थित जनसमूह ने भारतीय सेना के पक्ष में एकजुट होकर अपनी आस्था व समर्थन प्रकट किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page