Connect with us

सोनभद्र

विद्यार्थियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, नियमों से चलवाए वाहन

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र)। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्थानीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस तिराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर तीरथ राज, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह यादव और प्राध्यापक आचार्य प्रमोद चौबे के साथ विद्यार्थियों ने तिराहे और चौराहों पर यातायात के नियमों की जानकारी दी।

इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों के संकेतों के माध्यम से वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की। विद्यार्थियों की यातायात संचालन से राहगीरों में उत्सुकता दिखाई दी।विद्यार्थियों ने हाथों के संकेत से सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलने और विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को दाईं ओर से गुजरने की जानकारी दी। उन्होंने तेज गति से चल रहे वाहनों को नियत गति सीमा में चलने का भी सुझाव दिया।

Loading...

साथ ही, वाहन चालकों को अपनी लेन में चलने और लेन बदलते समय इंडिकेटर का उपयोग करने की सलाह दी। जब पर्याप्त जगह हो, तो ओवरटेक केवल दाईं ओर से करने के संकेत भी दिए गए। ओवरटेक करते समय सुनिश्चित करें कि आगे पर्याप्त स्थान हो।

मोड़ पर गाड़ी की गति कम करने और उचित इंडिकेटर का उपयोग करने के लिए भी विद्यार्थियों ने सभी को प्रेरित किया। बाएं मुड़ने के लिए सड़क के बाईं ओर और दाएं मुड़ने के लिए सड़क के मध्य के पास जाने की दिशा में संकेत दिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने कहा कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो और यातायात भी सुचारू रूप से चल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page