Connect with us

सोनभद्र

तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, आठ घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बछिया की मौके पर मौत

बभनी (सोनभद्र)। बभनी-आसनडीह मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया जब पिपराखाड़ पेट्रोलपंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बछिया ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मर गई।

Loading...

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाया गया, जहां से एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल रन्दह, नौडीहा और आसनडीह गांव के रहने वाले हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page