Connect with us

मिर्ज़ापुर

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

मिर्जापुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को पांचवां दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने दी।

प्रशिक्षण के तहत कार्यकर्ताओं को बाल पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया:

1. शिशु पोषण, सेवियर मैलन्यूट्रिशन (सेम) एवं मॉडरेट मैलन्यूट्रिशन (मैम) की पहचान, प्रबंधन और संदर्भ व्यवस्था।

Advertisement

2. वी-एच.एस.एन.डी. (ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं दिवस) और एन.आर.जी. सेवाओं की जानकारी।

3. ग्रोथ मॉनिटरिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा कार्ड और ग्रोथ चार्ट का उपयोग।

4. नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के प्रावधान तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

5. पोषक ट्रैकर एप के माध्यम से ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं आंगनबाड़ी सेवाओं की निगरानी तथा मानदेय प्रणाली की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी जानकारियों से लैस कर बेहतर सेवाएं सुनिश्चित कराना है। प्रशिक्षण आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa