Connect with us

गाजीपुर

पाताल गंगा चट्टी सब्जी मंडी में पानी की किल्लत, निःशुल्क प्याऊ व्यवस्था नदारद

Published

on

Loading...
Loading...

भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे किसान-व्यापारी और ग्राहक

भांवरकोल (गाजीपुर)। पूर्वांचल की चर्चित पाताल गंगा चट्टी सब्ज़ी मंडी में इन दिनों पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। तेज़ गर्मी के इस दौर में दूर-दराज़ से सब्ज़ियां लेकर आने वाले किसान, व्यापारी और आधा किलोमीटर में फैली दुकानों के दुकानदार व ग्राहक पानी के लिए परेशान हैं।

चट्टी और मंडी क्षेत्र में हैंडपंप या दुकानों से ही पानी उपलब्ध हो रहा है, लेकिन निःशुल्क प्याऊ की कोई स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी इस बुनियादी ज़रूरत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Advertisement

स्थानीय निवासी रमापति कुशवाहा, हरिनाथ सिंह, माधव राय, संकठा पांडेय, गुड्डू चौरसिया, रामबचन कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता आदि ने जिला प्रशासन से पाताल गंगा मंडी, चट्टी, हैदरीया सिक्स लेन, शेरपुर मोड़, बीरपुर मोड़, जशदेवपुर मोड़, भांवरकोल और सुखडेहरा मोड़ जैसी सार्वजनिक जगहों पर निःशुल्क प्याऊ की शीघ्र स्थापना की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में जल संकट ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है और प्रशासन को जल्द पहल करनी चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page