Connect with us

गाजीपुर

भीषण आग से तीन झोपड़ियां राख, एक बकरे की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जमानियां तहसील क्षेत्र के मतसा बाड़ गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने तीन ग्रामीणों की झोपड़ियों को पूरी तरह खाक कर दिया। इस भीषण हादसे में एक बकरे की मौत हो गई, जबकि एक भैंस और एक पड़िया झुलस गईं। झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और पशुचारा भी जलकर नष्ट हो गया।

आग बुझाने के प्रयास में सुबाष यादव और संजय यादव झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन तब तक आग ने भारी तबाही मचा दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। पीड़ित बनारसी यादव, सुबाष यादव और संजय यादव ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, उस समय वे परिवार सहित खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक बनारसी की झोपड़ी से धुआं उठता दिखाई दिया और आग ने देखते ही देखते तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page