आजमगढ़
आजमगढ़ : उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज दिनांक 01 मई 2025 को जनपद आजमगढ़ में जनसुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रम के तहत कई संस्थानों का औचक दौरा किया। इस दौरान रानी की सराय थाने का निरीक्षण किया गया, जहाँ की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय का निरीक्षण किया गया, जहां उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया और सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
डॉ. मौर्या ने उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय का भी दौरा किया, जहाँ पर समुचित व्यवस्थाएं थीं। उन्होंने विद्यालय में शौचालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय राहुल सांकृत्यायन रानी की सराय का निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी कर्मचारी उपस्थित थे और व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानी की सराय में भी शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहा था।
छात्राएं खुशहाल थीं और रसोई व्यवस्था भी सटीक पाई गई।मोहम्मदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक थीं। लालगंज के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में वार्ड 01 और 02 का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की गई। अस्पताल की व्यवस्था सामान्य रही।