Connect with us

वाराणसी

यूपी के 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत की शुरुआत हो गई है। तेज हवाओं और हल्की बारिश ने प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव ला दिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 35 जिलों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ, वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों में तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

वाराणसी में टूटी गर्मी की लहर
वाराणसी में रविवार को आई आंधी का असर सोमवार को भी दिखाई दिया। जहां दो दिन पहले पारा 44 डिग्री के पार था, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में अगले 5-6 दिनों तक घने बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हवा की रफ्तार सोमवार को 26 किमी प्रति घंटा तक रही, जिससे लू और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली।

Advertisement

लखनऊ में भी राहत भरी सुबह
राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही और हल्की फुहारों के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 1 से 3 मई तक राजधानी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रशासन सतर्क, विभागों को दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर लू से निपटने के लिए शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, पशुपालन, अग्निशमन, विद्युत और परिवहन विभाग को सतर्क रहने और जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।

मई में फिर बढ़ेगा तापमान
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अप्रैल के शेष दिनों में मौसम राहतभरा बना रहेगा, लेकिन मई के पहले सप्ताह के बाद से पारा फिर चढ़ सकता है और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

आंकड़ों से तुलना
पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2019 में वाराणसी का तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंचा था, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस बार तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा—कभी यह 42-44 डिग्री के बीच रहा तो कभी गिरकर 32-38 डिग्री तक आ गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page