Connect with us

चन्दौली

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में किसानों ने सकलडीहा में निकाला कैंडल मार्च, किया पुतला दहन

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा ( चंदौली ) : स्थानीय चौराहे पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी द्वारा जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पाकिस्तान का पुतला दहन कर किया और सघन तिराहे से लेकर भीमराव अंबेडकर बाबा जी के प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला।

वहीं भारतीय किसान युवा अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों के साथ हुई आतंकी हमला बहुत ही दुखद है। हम सभी किसान भाई ऐसी घटना की निंदा करते हैं। सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

पाल ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतक आत्माओं के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।

मजदूर किसान संगठन के लोगों ने आतंकियों के साथ आतंक को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

इस मौके पर किसान नेता जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, युवा जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान, मंडल सलाहकार मोहन यादव, अखिलेश यादव, युवा नेता कृष्णा यादव, नीरज पाल, गुड्डू यादव, सतीश राय, ऋषि पाल, हरि सेवक पाल, मुरारी यादव, गोलू यादव, धर्मराज चौहान, प्रदुमन मौर्य, शिवाजी, अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह, आकाश यादव, अमन पांडे, दुर्गेश सिंह, अक्षय खान, सिकंदर चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page