Connect with us

वाराणसी

डिप्टी सीएम का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। दोपहर 2:30 बजे बनारस आगमन के बाद वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे।

शाम 4 बजे बाबतपुर स्थित होटल बनारस किला के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जिसके बाद वहीं आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला यहीं नहीं रुकेगी, डिप्टी सीएम पांडेयपुर स्थित एक होटल में होने वाले मांगलिक आयोजन में भी शामिल होंगे।

Loading...

रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद शनिवार की सुबह वे बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात वे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page