Connect with us

मऊ

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों पर हुई पुष्प वर्षा

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मधुबन व डुमरी मर्यादपुर में शनिवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर व डुमरी मर्यादपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और आकर्षक झांकियों के साथ प्रभु श्रीराम व श्री हनुमान जी की झलक देखने को मिली।

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीराम और हनुमान जी की आरती की, पूजन-अर्चन किया और झांकी पर पुष्प वर्षा करते हुए भक्तिमय माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। पूरे कस्बे में ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के गगनभेदी जयकारों से वातावरण राममय हो उठा।

Loading...

श्रद्धालु झांकी के साथ नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे, जो बनियाबान मोड़ से होते हुए दुबारी मोड़ तक पूरे कस्बे का भ्रमण करती रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी व कस्बा इंचार्ज संजय कुमार उपाध्याय की देखरेख में पुलिस ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था संभाली बल्कि यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखा, जिससे किसी को जाम जैसी परेशानी नहीं हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page