Connect with us

वाराणसी

दाल मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर गिरी गाज़

Published

on

वाराणसी। दाल मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर की गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। चौक दाल मंडी से लेकर नई सड़क दाल मंडी तक सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से लगाए गए तिरपाल और पन्नी को हटाने के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

उनके साथ अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम, साथ ही चौक पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह चौहान और उनकी टीम ने सहयोग किया।

इस संयुक्त अभियान में सड़क पर किए गए सभी प्रकार के अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिन दुकानदारों द्वारा अत्यधिक अतिक्रमण किया गया था, उनसे जुर्माना भी वसूला गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page