Connect with us

मऊ

बीबीपुर में स्कूल चलो रैली, बच्चों ने किया जनजागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। बीबीपुर के कंपोजिट विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने फीता काटकर की और हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया।रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में घूमते हुए लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।

तख्तियों पर लिखे प्रेरणादायक नारे जैसे “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” और “पढ़ी-लिखी रोशनी, रोशनी है घर की” ने ग्रामीणों का ध्यान खींचा और उन्हें अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।

Loading...

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य नए सत्र में नामांकन को बढ़ाना और उन बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना है, जो पहले से नामांकित होने के बावजूद स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसके लिए घर-घर जाकर संपर्क भी किया जा रहा है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे, जिनमें सुजीत राय, हरिकेश यादव, जितेंद्र राय, सतीश राय, संदीप मौर्य, उमेश यादव, पूनम, आशीष राय, श्रीनिवास गुप्ता, स्वामीनाथ यादव, अंशुल पांडे, पवन सोनकर और मनोज कुमार शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page