Connect with us

अपराध

सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Published

on

हार्ट अटैक बताकर छिपाया सच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

बिजनौर। मेरठ की चर्चित मुस्कान हत्याकांड से प्रेरित होकर बिजनौर की एक महिला शिवानी ने अपने पति दीपक की हत्या कर सनसनी फैला दी है। मामला तब खुला जब हार्ट अटैक से मौत बताई गई दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारे जाने की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार, शिवानी ने दीपक से प्रेम विवाह किया था। दीपक रेलवे विभाग में कार्यरत था और शादी के कुछ समय बाद ही शिवानी का एक युवक से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू हो गया। पति की नौकरी और संपत्ति हड़पने की नीयत से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और दीपक की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों और पुलिस को यह कहकर गुमराह किया गया कि दीपक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो पूरा सच उजागर हो गया। रिपोर्ट में साफ तौर पर दीपक की मौत का कारण गला दबाना बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो शिवानी टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisement

पुलिस को दिए बयान में शिवानी ने जिस लड़के को अपना प्रेमी बताया, उसने शिवानी को पहचानने तक से इंकार कर दिया। अब पुलिस उस अज्ञात प्रेमी की तलाश में जुटी है, जिसके लिए यह खौफनाक मर्डर किया गया।

शिवानी की मंशा थी कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी हासिल कर ले और सारी संपत्ति भी उसके नाम हो जाए। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page