Connect with us

मऊ

10 मई को मऊ में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को दीवानी न्यायालय मऊ के प्रांगण में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश, मऊ के निर्देशन में संपन्न होगा। अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाकर समीम रिजवी ने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा।

इनमें आपसी सुलह योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, चेक बाउंस (धारा 138), पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, भूमि से जुड़े मामलों जैसे दाखिल-खारिज, पंजीयन, चकबंदी वाद, साथ ही मध्यस्थता व आरबिट्रेशन संबंधी विशेष वाद शामिल हैं।

Loading...

इसके अलावा पुलिस, वन, आबकारी, मोटरयान, मनोरंजन कर, गैंब्लिंग, नगर निगम/नगर पालिका, विकास प्राधिकरण, दुकान एवं वाणिज्य, चलचित्र अधिनियम समेत अन्य अधिनियमों के अंतर्गत आने वाले चालान, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित वाद, उत्तराधिकार से जुड़े मामले, बैंक वसूली, किरायेदारी विवाद, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, मोबाइल/केबल नेटवर्क से जुड़े विवाद, आरटीओ चालान आदि मामलों का समाधान भी आपसी समझौते से किया जाएगा।

इस लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र व सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पक्षकारों को समय और संसाधनों की बचत हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page