Connect with us

गाजीपुर

मां कष्टहरणी भवानी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के करीमुद्दीनपुर स्थित अति प्राचीन मां कष्टहरणी भवानी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन-पूजन कर आस्था की डुबकी लगाई। मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इस धाम की पौराणिक मान्यता है कि यह वही स्थान है जिसका वर्णन पद्मपुराण और वाल्मीकि रामायण में मिलता है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने अपने गुरु विश्वामित्र और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या से बक्सर जाते समय यहां पूजा-अर्चना की थी। तभी से नवरात्रि में मां भवानी के भक्त नौ दिनों तक अखंड दीप जलाकर अनुष्ठान करते हैं और पूरी रात जागरण कर अपनी मनोकामनाएं माता रानी से मांगते हैं।

Advertisement

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस तैनात रही। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए। मां कष्टहरणी भवानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page