Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से तीन युवक घायल, चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल तीनों युवक दिलदारनगर क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले हैं। इनमें छोटू यादव (25), प्रिंस (16) और अंकित (18) शामिल हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गहमर से गाजीपुर की ओर जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

गहमर कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page