Connect with us

गाजीपुर

सादगी और भाईचारे के साथ बहरियाबाद में ईद-उल-फितर के जश्न में डूबे मुस्लिम बंधु

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के बहरियाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। इस अवसर पर प्रशासन ने सभी मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था की थी। सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के बच्चे और बुजुर्ग उत्साह के साथ नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर रवाना हुए।

बहरियाबाद की जामा मस्जिद में प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक (इमाम) ने नमाज पढ़ाई, जबकि नूरी मस्जिद में शमीमुलवरा और शाही मस्जिद में मौलाना अंसारुल ने ईद की नमाज अदा कराई। क्षेत्र की अन्य प्रमुख मस्जिदों में झोटना, रायपुर, देईपुर, मुडियारी, बनगांव, तरवा, मखदुमपुर और सादात गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक ने नमाज के बाद सभी मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद दी और अल्लाह के फरमान के अनुसार रोजे और अन्य अरकानों को पूरा करने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने की अपील की।

Advertisement

इस मौके पर समाजसेवी संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने भी खुशी जाहिर की। बघांव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व सैनिक उदयभान ने क्षेत्र के सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। सादात मंडल उत्तरी भाजपा अध्यक्ष दिनेश सिंह उर्फ सिंटू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, शिवपूजन चौहान, रमेश पांडे, बहरुल उलूम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के अब्दुल वाजिद, जामा मस्जिद के अब्दुल मजीद, सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय सहाय, समाजसेवी दानिश वरा, पूर्व प्रधान डॉ. निसार अहमद और पूर्ति संस्थान के श्याम नारायण ने भी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

बहरियाबाद में ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में प्रेम और एकता का संदेश फैला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page