Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने की हनुमानजी से प्रार्थना

Published

on

Loading...
Loading...

क्रिकेट प्रेमियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

वाराणसी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है। वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।

शहर के प्रसिद्ध 51 फीट ऊंचे हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती के लिए भी विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा लिए भगवान हनुमान के चरणों में क्रिकेट बैट और गेंद अर्पित कर जीत की कामना कर रहे थे। आयोजन में शामिल गोपाल सिंह ने बताया कि पूरे देश में इस मैच को लेकर रोमांच चरम पर है। वाराणसी के लोग अपनी भावनाएं भगवान के समक्ष प्रकट कर रहे हैं और सभी की यही प्रार्थना है कि इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत विजयी हो।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लेकर पूरे देश में जश्न और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया आज एक और बड़ी जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page