Connect with us

गाजीपुर

एनएसएस शिविर में समाज सेवा के प्रति युवाओं को किया गया प्रेरित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के जमानियाँ स्थित संत रामनारायण राजकशोर शंकर महिला महाविद्यालय व राजकिशोर सिंह महाविद्यालय, बरुईन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 3 मार्च 2025 को हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह और प्रबंधक उपेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए शिविर का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर सिंह और डॉ. कुंदन पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभाने और एक आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि रामनारायण पाण्डेय ने सेवा भाव की महत्ता को रेखांकित करते हुए स्वयंसेवकों से समाजहित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम शुक्ला ने किया।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह विशेष शिविर 3 से 9 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें ग्राम स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के केके राय, आलोक कुमार राय एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस सात दिवसीय शिविर का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना और युवा स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page