Connect with us

मऊ

अवैध स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा, पुलिस-परिवहन की संयुक्त काररवाई

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। स्कूली वाहनों के विशेष चेकिंग अभियान के तहत स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। इस अभियान के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान बिना टैक्स, बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं ओवरलोड की स्थिति में पाए गए कुल 07 स्कूली वाहनों को विभिन्न थानों में सीज किया गया एवं 06 वाहनों का चालान किया गया।

इससे पूर्व माह जनवरी 2025 में आयोजित जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में बिना फिटनेस व बिना परमिट संचालित वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए गए थे। माह जनवरी 2025 से अब तक दो बार ऐसे वाहनों को नोटिस जारी किया जा चुका है।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को भी बिना फिटनेस संचालित स्कूली वाहनों की सूची प्रेषित की गई है। सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना परमिट एवं बिना फिटनेस के संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

सभी स्कूल प्रबन्धकों को पुनः निर्देशित किया जाता है कि बिना फिटनेस एवं बिना परमिट के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न किया जाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page