Connect with us

राज्य-राजधानी

कुकी उग्रवादियों ने मैतेई मंदिर में लगायी आग, चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

राज्यपाल ने हथियार सरेंडर करने की समय सीमा बढ़ाई

मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मैतई समुदाय के पवित्र कोंगबा मारू मंदिर में हमला कर आग लगा दी। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब श्रद्धालुओं का एक समूह मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचा था। हमलावरों ने आसपास की पहाड़ियों से सात राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी की और चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कांगपोकपी जिले के लुंगौसेम किपगेन, लेटमिनलाल किपगेन, सतमिनलुन तुबोई और थांगगौलुन किलोंग के रूप में हुई है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर दी, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

राज्यपाल ने हथियार सरेंडर करने की समय सीमा बढ़ाई

इस हमले से एक दिन पहले मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को जमा करने की समय सीमा 6 मार्च तक बढ़ा दी थी। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में हथियार सरेंडर करने वालों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। पहले दी गई 7 दिन की समय सीमा में 300 से अधिक हथियार सरेंडर किए गए थे।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश, अवैध संगठनों के आगे न झुकें

कांगपोकपी जिले के एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अवैध संगठनों की किसी भी मांग के आगे न झुकें। इस बीच, सुरक्षा बलों ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इलाकों में गश्त बढ़ा दी है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page