Connect with us

मऊ

“हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव में निपुण छात्रों को सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। घोसी के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को “हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसे हर किसी ने सराहा।

कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम घोसी, अभिषेक गोस्वामी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को लड़का-लड़की में भेदभाव किए बिना समान शिक्षा देना आवश्यक है, क्योंकि यही बच्चे देश का भविष्य हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर बात की। इस मौके पर नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, सीडीपीओ राधेश्याम पाल, एसआरजी अरविंद पांडेय, और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रूपेश पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षा से जुड़े लोग जैसे एआरपी दिनेश सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, रिजवान अहमद, और कई अन्य शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद और जूनियर हाई स्कूल घोसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए, जबकि कंपोजिट विद्यालय माऊरबोझ की छात्राओं ने यूको क्लब के उद्देश्यों का चित्रण करके सभी का मन मोह लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page