Connect with us

मिर्ज़ापुर

69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनोज जायसवाल शामिल हुए। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मनोज जायसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ किया और कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए, तभी इसका वास्तविक लाभ मिलता है।

Loading...

उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के चहुँमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करता है और मेहनती खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने परिवार, शहर और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए बताया कि देशभर में नए स्टेडियमों का निर्माण और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में तिरंगा फहरा सकें। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page