Connect with us

मऊ

25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रानीपुर थाना और एसओजी टीम ने मिलकर पूर्वी दिल्ली के मण्डावली फजलपुर से एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो पिछले सात वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

Loading...

आरोपी संदीप कुमार उर्फ राजा, फतेहपुर, थाना रानीपुर, जनपद मऊ का निवासी है, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। उस पर वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा संख्या 183/2018, धारा 363, 366 भारतीय दंड संहिता और 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने पूर्व में उसके घर कुर्की की कार्रवाई भी की थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page