Connect with us

वाराणसी

17वी ISAFF नेशनल एरोबिक्स प्रतियोगिता 2022 – 23 का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: 17वी ISAFF नेशनल एरोबिक्स प्रतियोगिता 2022 – 23 का आयोजन हरिबन्धु इंटरनेशनल स्कूल, गौराकला , वाराणसी ,उत्तर प्रदेश के प्रांगण में इंडियन स्पोर्ट्स एरोबिक्स एंड फिटनेस फेडरेशन इंडिया द्वारा दिनांक 13 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से लगभग 300 प्रतिभागी भाग लेंगे । प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स एरोबिक्स, फिटनेस एरोबिक्स , स्टेप एरोबिक्स एंड हिप हॉप के खिलाड़ी अपना अपना प्रदर्शन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से सभी को परिचित कराएंगे । प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में खेली जाएगी । यह प्रतियोगिता दूसरी बार बनारस में होने जा रही है । इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डा एस एन यादव जी एवम् मां कामख्या के साधक परमादरनीय पंडित दिवाकर द्विवेदी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा तथा विशिष्ठ अतिथि में फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष संतोष देशमुख जी तथा महासचिव संतोष खैरनार , रोटरी मंडल सचिव रो दीपक अस्थाना , रोटरी उदय के अध्यक्ष रो अजय दुबे , आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी इंडिया के संस्थापक सेंसेई अजीत श्रीवास्तव जी उपस्थित रहेंगे । तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव करेंगे । तथा समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गीरीश चंद्र यादव एवम् उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव डा आनंदेश्वर पाण्डेय व जिला क्रीड़ा अधिकारी आर पी सिंह , अशोक चौरसिया ( महामंत्री , काशी क्षेत्र , भा ज पा) तथा जिला जिम्नास्टिक्स संघ की अध्यक्ष सुबिना चोपड़ा , आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी वाराणसी के अध्यक्ष डा सचिन मिश्रा , तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे । समापन समारोह के अध्यक्ष हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डा एस एन यादव द्वारा किया जायेगा । सम्पूर्ण प्रतियोगिता रोहित रावत व रविकांत मिश्रा तथा आशीष शर्मा के सयुक्त प्रयास से काशी में होगी । आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी इंडिया सहयोगी संस्था के रूप में रहेगी । प्रतियोगिता ISAFF इंडिया के तकनीकी सहयोग से निर्णय लिया जाएगा। मुख्य निर्णायक की भूमिका में संतोष खैरनर जी होंगे । कार्यक्रम का संचालन अखिलेश रावत द्वारा किया जायेगा ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page