Connect with us

मऊ

हॉस्पिटल से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। कोपागंज नगर क्षेत्र के जुम्मनपुरा निवासी शकील अहमद (उम्र 53 वर्ष) अपनी पत्नी राबिया खातून के साथ मऊ स्थित फातिमा हॉस्पिटल में अपने नवजात पोते को देखने गए थे। कुछ दिन पहले उनकी बहू ने वहां ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया था।

दोनों शाम को घर से अस्पताल के लिए निकले थे और रात करीब 10:30 बजे वापस लौट रहे थे। लौटते समय अचानक बारिश शुरू हो गई। जब वे पुलिस अधीक्षक आवास के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक बड़े वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Loading...

हादसा इतना भयानक था कि वाहन का एक पहिया राबिया के ऊपर से गुजर गया, जबकि शकील को गंभीर आंतरिक चोटें आईं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। शकील भारतीय स्टेट बैंक शाखा डाड़ी में कार्यरत सगीर के भतीजे थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page